X

अल्मोड़ा: सांसद अजय टम्टा ने ग्राम पंचायत कयाला में वीर सैनिकों को याद कर अमृत वाटिका निर्माण का शुभारंभ किया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के लिए बलिदान देने वाले जांबाज़ सेनानियों की याद में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत घर-घर से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित कर दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ निर्मित की जाएगी।

इसी क्रम में *सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा* ने आज अपनी संसदीय क्षेत्र के हवालबाग विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कयाला में माटी एकत्रित की, पंच प्रण की शपथ दिलायी, सेना में रहकर देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले ग्राम सभा के तीन वीर सैनिकों को याद किया और उनके परिजनों को सम्मानित कर उक्त स्थान पर पौधारोपण कर अमृत वाटिका निर्माण का शुभारम्भ किया |इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य भवन योगा डांगी विपिन पाठक रमेश तिवारी और पप्पू नेगी राजेंद्र भंडारी भगत सिंह आदि उपस्थित थे ।

This post was published on 08/09/2023 2:16 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post