अल्मोड़ा -शनिवार को यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर पेटशाल – बमनस्वाल मोटर मार्ग के बमनस्वाल से बालेश्वर तक के भाग को शीघ्र पक्का करने की मांग की।
पत्र में कहा गया है कि इस सड़क का निर्माण 25 वर्ष पूर्व हुआ था जिसके पेटशाल से दशों तक के भाग में कुछ वर्ष पूर्व ए डी बी योजना के अंतर्गत डामरीकरण हुआ। दशों से बालेश्वर तक मार्ग लगभग 5किलोमीटर अभी भी संकीर्ण तथा कच्चा है। धौलादेवी, भैसियाछाना विकास खंड के दर्जनों गांवों का अल्मोड़ा जिला मुख्यालय पहुंच का यह सबसे नजदीकी मार्ग है बरसात में इस मार्ग में यातायात प्रभावित होता रहता है जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानी होती है।
सड़क में पानी कीचड़ और गड्ढों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं सड़क के देख रेख की भी कोई ब्यवश्था विभाग द्वारा नहीं की गयी है। पत्र में मार्ग को चौड़ा कर शीघ्र डामरीकरण की मांग की गयी है पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, गोपाल सिंह बनौला के हस्ताक्षर हैं।
