• Sat. Mar 28th, 2026

    अल्मोड़ा: गैस रिसाव होने से झुलसा युवक

    अल्मोड़ा: गैस रिसाव होने से झुलसा युवक

    अल्मोड़ा में शैल गांव में एक युवक गैस रिसाव होने से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीते शाम शैल निवासी रोहित जोशी (18) रात के समय रसोई में कॉफी बनाने के लिए गया हुआ था। गैस जलाते समय रिसाव होने से वह झुलस गया। युवक के झुलसने से परिजन रात के समय ही रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

    अब वार्ड में युवक का इलाज किया जा रहा है।डॉक्टरों के अनुसार, अब युवक की हालत ठीक है। आग से युवक के हाथ, गले और कान झुलस गए हैं। वह 15 फीसदी के करीब झुलसा है। फिलहाल युवक को वार्ड में ही भर्ती रखा गया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *