अल्मोड़ा नगर निगम को नगर आयुक्त मिल गया है। राज्य सरकार ने आज आदेश जारी करते हुए पीसीएस अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को अल्मोड़ा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त का अतिरिक्त पद भार दिया है ।
किया है।नगर निगम में लंबे समय से नगर आयुक्त की तैनाती न होने के कारण कई प्रशासनिक और विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार सरकार से इस पद पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की जा रही थी। सरकार के इस निर्णय से नगर निगम के कार्यों में गति आने और शहर के विकास कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त की नियुक्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि नए नगर आयुक्त के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर निगम बेहतर ढंग से कार्य करेगा और शहर की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
Latest news webfastnews 