अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी(90) का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया।
वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (आज) सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा।
जगदीश जोशी के माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर छा गयी।
परिजनों के अनुसार पद्मा जोशी बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी,बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वरिष्ठ पत्रकार हैं जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं वहीं तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनकी तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी शव यात्रा सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय परिसर से गुरुवार सुबह साढे दस बजे से रानीबाग को निकलेंगी। पद्मा जोशी मूल रुप से बागेश्वर जिले के गरुड तहसील के बंतोली गांव की रहने वाली थी।
सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया हैं। इधर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की माता श्रीमती पद्मा जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने भी शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…