• Tue. Mar 10th, 2026

    अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की महासंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान समारोह

    Byswati tewari

    Jun 8, 2023

    भारतीय जनता पार्टी की महासंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जिलाअध्यक्ष ने सभी आये अतिथियों का स्वागत किया। तथा विधानसभा जागेश्वर का विकासखण्ड धौलादेवी के सभागार में सभी मंडलो से आये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार से सम्मान में कोई कमी आने नही दी जायेगी।

    जागेश्वर विधानसभा के संयोजक व विधायक मोहन सिंह मेहरा जी आये। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता के सम्मान में किसी प्रकार से कोई कमी आने नही दी जायेगी तथा उन्हें काम हो तो जरुर कहियेगा आपकी एक- एक वोट की ताकत से मुझे विधानसभा भेजा और मेरी नैतिक जिम्मेदारी है मेरे क्षेत्र की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

    मुख्यवक्ता गजराज बिष्ट कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता ऐसे भी रहे जिनके पास कभी कोई भी जिम्मेदारी नही थी के बावजूद पार्टी के लिये हर परिस्थिति में खड़े रहे लेकिन अपनी विचारधारा को नही छोड़ी उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया उन्होंने कहा हमारी पार्टी कि विचार पहले मेरा राष्ट्र फिर मेरी पार्टी फिर मेरा क्षेत्र की परिपाटी पर काम करती है।

    उन्होंने कहा आप सब की बदौलत आज पार्टी अपने उच्चतम शिखर पर है आप सब लोग आम जन मानस को समझाने वाले लोग हो और पार्टी की चिन्ता करने वाले लोग हो जब से हमारी पार्टी की सरकार चाहे केन्द्र में हो राज्य एक भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगाने की हिम्मत नही कर सकता।वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवान राम कोहिली ने सम्मान के लिये पार्टी संगठन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिह भैसोडा़ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की निगरानी रखें वो ठीक हो हम सब की जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम के जिला संयोजक व महामंत्री ललित दोसाद, विधानसभा संयोजक व पार्टी के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश भटृ,संजय डालाकोटी,गोपाल बिष्ट,कार्यक्रम के संयोजक गोधन सिहं भैसोडा़,मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,नरेन्द्र सिंह बिष्ट,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य,ओ.बी. सी मोर्चा के अध्यक्ष पूरन नाथ गोस्वामी।मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिहं डसीला,कुन्दन सिहं नगरकोटी,हरी प्रसाद,दीवान राम कोहली,रुप सिहं ,मदन सिंह बिष्ट,राजेन्द्र रौतेला,चन्द्र लाल वर्मा, जमन सिंह बिष्ट,बलवन्त गैडा़,जगदेव ,जगन्नाथ तिवारी ,रेवाधर पान्डे,राजन रौतेला,नारायण सिंह सिजवाली,खीम नाथ,प्रताप सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह नेगी,थान सिंह ,कृष्णानन्द पान्डे,अम्बादत्त पान्डे,राधेश्याम,लक्ष्मी दत्त पाटनी,मोहन चन्द्र भटृ,हरीश भटृ,नरेन्द्र लालसाह साह,खीम सिहं ,सोनू चौहान,प्रकाश आर्य, हरीश जोशी दर्जनों को सम्मानित किया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *