• Sat. Mar 21st, 2026

    रैलापाली में छः माह से रिस रहा सीवर का पानी, बिट्टू कर्नाटक ने अधिकारीयों को एक माह में समस्या समाधान करने की दी चेतावनी

    रैलापाली में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से पिछले छः माह से रिस रहा सीवर का पानी रास्ते,घरों में भरने से लोग हुए परेशान,लोक निर्माण विभाग ने नहीं ली सुध,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक पहुंचे मौके पर,अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एक माह के भीतर समस्या समाधान ना होने पर दी आन्दोलन की चेतावनी


    अल्मोड़ा-नगर के रैलापाली इलाके में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से सीवर का गन्दा पानी रास्ते में बह रहा है जिस कारण इस रास्ते से जाने वाले सैकड़ों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की कालोनी के सीवर टैंक का पानी भी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विगत छः माह से लगातार इसकी सूचना दी जा रही है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

    विदित हो कि सैकड़ों लोग इस रास्ते पर निर्भर हैं लेकिन फिर भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।चारों ओर से निराश होने पर जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को दी तो वे तत्काल आज मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया।रास्ते और लोगों के घरों में लोक निर्माण विभाग की कालोनी से रिस कर पहुंच रहा सीवर का पानी देखकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तत्काल वहीं से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष कर सम्पर्क कर मौके पर बुलाया।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुआयना करवाने के बाद पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो वे विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देंगें।

    इससे पहले कर्नाटक ने तुरन्त रास्ते पर बह रहे सीवर के गन्दे पानी की सफाई करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा।इस अवसर रैलापाली क्षेत्र के हरी राम,धनी राम,अम्बी राम,नारायण सिंह, आनन्द सिंह अधिकारी,प्रदी टम्टा,राजेश भोज,गोपाल राम, नारायण सिंह बिष्ट सहित दर्जनों स्थानीय लोगों के अलावा श्री कर्नाटक के साथ देवेन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी, हिमांशु कनवाल, प्रकाश सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *