शारदा पल्लिक स्कूल की अमाया सहगल का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
शारदा पल्लिक स्कूल की अमाया सहगल का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन अल्मोड़ा में दिनांक 6-11-2024 को अल्मोड़ा टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा टेबल टेनिस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा अमाया सहगल ने अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमाया की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवला भविष्य की कामना की।