• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: चीन में आयोजित एशियाई बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ का शानदार प्रदर्शन

    अल्मोड़ा। 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चीन में आयोजित ऐशियन अंडर-17 बैड‌मिंटन प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ रावत ने अपने जोड़ीदार के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 16वें राउंड तक में सिद्धार्थ रावत के जोड़ीदार को हार का सामना करना पड़ा।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा ने अवगत कराया है कि सिद्धार्थ रावत का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।  सिद्धार्थ रावत वर्तमान में कक्षा 12 वीं का छात्र है। सिद्धार्थ रावत इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं  में पदक जीत चुका है। 2019 में जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 2023 में जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।

    सिद्धार्थ रावत की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *