Almora News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शारदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन|| Sharda School’s brilliant performance in district level Yogasan competition
स्थानीय स्टेडियम हेमवती नंदन बहुगुणा में आयोजित एकदिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता में शारदा स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया
सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान वैभव बिष्ट द्वितीय स्थान कार्तिकेय सिंह कनवाल तृतीय स्थान विनय सिंह कनवाल ने प्राप्त किया।
एवं जूनियर बालक वर्ग में चिरायु वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवं योग प्रशिक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
