अल्मोड़ा: शोभा जोशी का महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्षा बनने पर हुआ भव्य स्वागत


अल्मोड़ा-विगत दिवस होटल शिखर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्षा बनने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि कांग्रेस संगठन ने महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा सेवादल जैसे महत्वपूर्ण पद पर अल्मोड़ा को वरीयता देते हुए यहां की कांग्रेस नेत्री शोभा जोशी को यह दायित्व सौंपा। भोज ने कहा कि निश्चित ही शोभा जोशी के प्रदेश सेवा दल महिला मोर्चा बनने से कांग्रेस को बेहद मजबूती मिलेगी।

विदित हो कि अल्मोड़ा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी को कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शोभा जोशी पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव भी रह चुकी हैं। जोशी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती है।

लगातार उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम सहित निर्धन व्यक्तियों की राशन,बिस्तर एवं आर्थिक सहायता देकर मदद की जाती आ रही है। कोरोनाकाल में भी शोभा जोशी ने हजारों की संख्या में आक्सीमीटर, मास्क, सेनेटाइजर क्षेत्र की जनता में बांटे थे। जोशी के द्वारा विगत कई सालों से जाड़ों के मौसम में निर्धन परिवारों को कम्बल देने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

अनेकों निर्धन कन्याओं का विवाह जोशी ने अपने व्यक्तिगत खर्च पर भी करवाया है।ऐसे अनेकों गरीब परिवार हैं जिनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा शोभा जोशी ने उठाया हुआ है।इसके अलावा सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी शोभा जोशी सदेव अग्रणी पंक्ति में खड़ी रहती हैं।

स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय,तारा चन्द्र जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट,विक्रम बिष्ट,गोपाल कनवाल, पूरन सुप्याल,अंकुर कांडपाल,विशन सिंह बिष्ट,कुन्दन भण्डारी,शिवराज नयाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,किशन लाल जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा,दिनेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रभारी क्रमश मनोज सनवाल, देवेन्द्र बिष्ट,बी के पांडे,प्रताप राम,दीवान सतवाल,हरीश रौतेला,विनोद वैष्णव,देव आर्य,पी सी सी सदस्य दान सिंह,गोपाल चौहान,नरेंद्र बनौला,गजेन्द्र फर्त्याल,नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह,देवेन्द्र धौनी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत,पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश आर्या,तारू तिवारी कोषाध्यक्ष,सलीम अख्त,जया जोशी,एन डी पांडे,रमेश लटवाल,हरीश भट्ट,भुवन दोसाद,किशन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

27 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago