X

अल्मोड़ा: शुभम मेहरा ने साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

अल्मोड़ा निवासी शुभम मेहरा एक बार फिर सबको गौरवान्वित करने का मौका दिया है। उन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में हो रही साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर टीम इंडिया और अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया है।

अपनी इस शानदार जीत पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती…”

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनके अल्मोड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

गौरतलब हो कि शुभम मेहरा ने दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं और नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने फतेह हासिल की।

This post was published on 08/07/2023 4:29 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post