अल्मोड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने वाले नगर के शुभम का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। अब वह अगले माह मालद्वीव में होने जा रहे कम्प्टीशन में भारत का नेतृत्व करेंगे।
आपको बता दें कि गोवा में आयोजित IBBF की इंडियन टीम ट्रायल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शुभम महरा का चयन एशियन बॉडी बिल्डिंग कम्प्टीशन के लिए हुआ है। साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन की 13वीं साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप 2023 आगामी जुलाई माह में 10 से 14 तारीख तक मालद्वीव में आयोजित होने जा रही है। जिसमें शुभम भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब हो कि शुभम मेहरा ने दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं और नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने सफलता प्राप्त की है।
वैसे तो शुभम मूल रुप से बागेश्वर जिले के कौसानी स्टेट के निवासी हैं, किंतु वर्तमान में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली मोहल्ले में निवास करते हैं और रघुऩाथ सिटी माल अल्मोड़ा में फिटनेस जिम का भी संचालन करते हैं। शुभम के पिता डॉ०, महेन्द्र सिंह मेहरा हरीदत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं जबकि माता राजकीय उच्च प्राथमिक गिरचोला धौलादेवी ब्लॉक में सहायक अध्यापिका हैं।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....