X

अल्मोड़ा: प्रो० जोशी स्टॉकहोम में आयोजित नौवें विश्व समिट में प्रतिनिधित्व कर वापस लौटे

प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी ने भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में बताया।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोडा के चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो० शेखर चन्द्र जोशी स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित नौवां विश्व समिट में प्रतिनिधित्व व भागीदारी कर लौटे। इस समिट में कला और संस्कृति तथा इसकी स्वतन्त्रता के विभिन्न पक्षों का मंथन किया गया।

इसमें विश्वभर के 80 देशों के 400 से अधिक कला संस्कृति और संबंधित क्षेत्रों के प्रमुख नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, प्रबंधकों, यूनेस्कों आदि के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की भाषा, कला व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चिंता प्रकट की। विशेष रूप से देशज कला संस्कृति के उत्थान हेतु कार्य करने पर बल दिया।

सभी ने ए आई के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की प्रो० शेखर चन्द्र जोशी ने समिट की कार्यशालाओं तथा पेनल सेशन्स में महत्वपूर्ण भागीदारी की तथा अपनी कला नखक्षत चित्रों को प्रतिभागियों के बीच दिखाते हुए भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में बताया। सभी ने प्रो० जोशी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने वहाँ का आधुनिक कला संग्रहालय, नोबल प्राइज म्यूजियम तथा अन्य स्थलों व कला संस्थानों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो० ईला बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो० प्रवीण बिष्ट, संकायाध्यक्षों- प्रो० एम० एम० जिन्नहा प्रो० अरविन्द अधिकारी, प्रो० जया उप्रेती, प्रो० भीमा मनराल, प्रो० ईला साह, प्रो० जे० एस० बिष्ट, प्रो० डी० एस० बिष्ट, प्रो० जी०सी० साह, प्रो० सोनू द्विवेदी, व चित्रकला विभाग के शिक्षकों, डॉ संजीव आर्य, डॉ० ललित जोशी, श्री कौशल, चन्दन, रमेश मौर्या, गीता जोशी, डॉ० सागर सिंह भैंसोडा, पूरन सिंह मेहता, श्री संतोष सिंह मेर, श्री जीवन जोशी सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने उनके आगमन पर प्रो0 जोशी को उनकी भागीदारी हेतू बधाईयाँ दी।

ABOUT
वेब फ़ास्ट न्यूज़ (www.webfastnews.com ) उत्तराखंड सहित देश-विदेश की ताज़ा खबरों का एक डिजिटल माध्यम है। आप भी अपने क्षेत्र की खबर हमसे शेयर कर सकते हैं। हम आपकी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे।
संपर्क करें: +91 9528401989 , 9451410582
संपादक
नाम: डी एस सिजवाली
पता: सिजवाली काम्प्लेक्स धारानौला अल्मोड़ा
दूरभाष: +91 9411333222
Email : webfastnews2u@gmail.com

This post was published on 13/05/2023 5:01 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post