• Mon. Mar 30th, 2026

    Almora: धारानौला में चोरी हुई सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी, 4 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 04 घण्टों के भीतर किया चोरी की घटना का खुलासा

    सोमवार 29 जनवरी 2024 को मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी उरेडा, अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि दिनांक- 27.01.2024 को ऑफिसर्स कालोनी धारानौला अल्मोड़ा में व्यवस्थापित सोलर स्ट्रीट लाईटों में लगी ALTOMA SOLAR की 120 VOLT की 04 बैटरियाँ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल धारा- 379 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।
    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का शीघ्र खुलासा कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

    घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की बैटरियों सहित किया गिरफ्तार


    सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अरुण कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी से सूचना संकलन कर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सौरभ राज को दिनांक- 29.01.2024 को एफआईआर दर्ज होने के 04 घण्टो के भीतर वर्मा फर्नीचर, अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 03 बैटरियाँ बरामद की गयी। 01 अन्य बैटरी के सम्बन्ध में पूछने पर किसी को देना बताया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


    गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ राज, उम्र- 24 वर्ष, पुत्र नवीन राज, ग्राम रतखान, पो0 चौमू, लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी है जिससे ALTOMA SOLAR की 120 VOLT की 03 बैटरियाँ बरामद हुईं है।
    पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला, अल्मोड़ा और कानि0 खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *