• Sun. Mar 22nd, 2026

    पुलिस ने रेस्टोरेंट से अवैध शराब बरामद कर रेस्टोरेंट संचालक को किया गिरफ्तार

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अवैध रुप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

    सोमेश्वर पुलिस ने रेस्टोरेंट से अवैध शराब बरामद कर रेस्टोरेंट संचालक को किया गिरफ्तार

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

    सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 25.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान *कौसानी रोड चनौदा में एक रेस्टोरेंट से 48 पव्वे व 03 बोतल देशी शराब गुलाब मार्का बरामद* होने पर रेस्टोरेंट संचालक/अभियुक्त आनन्द राम को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    आनंद राम, उम्र-28 वर्ष पुत्र शंकर राम, निवासी ग्राम शैल, चनौदा, सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा

    पुलिस टीम
    1-उ0नि0 श्री धरम सिंह
    2-हे0कानि0 श्री विरेन्द्र राय
    3-कानि0 श्री वेद प्रकाश

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *