अल्मोड़ा पुलिस ने कच्ची शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा पुलिस के थाना धौलछीना ने कच्ची शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री विजय नेगी* के नेतृत्व में थाना धौलछीना टीम द्वारा दिनांक- 24.10.2024 की सायं चैकिंग के दौरान तल्ली नाली से एक व्यक्ति राजेन्द्र को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजेन्द्र सिंह खनी उम्र-44 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी-धूरा नाली धौलछीना
बरामदगी- 05 लीटर कच्ची शराब
धौलछीना पुलिस टीम-
1-अपर उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद
2-हेड कानि0 श्री कुन्दन लाल
3- कानि0 श्री धनी राम
