• Sat. Mar 28th, 2026

    अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर आठ मकान मालिकों पर पुलिस ने की अस्सी हजार की चालानी कार्यवाही

    बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर लगातार हो रही है कार्यवाही

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान है जारी

    सोमेश्वर पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 08 मकान मालिकों पर की 80 हजार चालानी कार्यवाही की।

    रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों* की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों, मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।



    कल 26 जुलाई को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा पुलिस बल* के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन रह रहे लोगों के सत्यापन किये गये तथा बिना पुलिस सत्यापन* के अपने मकान में किरायेदार रखने पर 08 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10-10 हजार (कुल 80 हजार ) के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

    इसके उपरांत थानाध्यक्ष सोमेश्वर व पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक* करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *