• Fri. Apr 3rd, 2026

    अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की वार्षिक आम सभा का आयोजन

    नई कार्यकारिणी के गठन व राम लीला के आयोजन को लेकर विस्तार से हुई वार्ता


    श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब,अल्मोड़ा में संस्था की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। सभा में संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत रंगकर्मी शिवचरण पांडे जी की सोच के अनुसार संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सभा में सदस्यों ने पूर्व की कार्यवाही की पुष्टि की।

    वर्ष 2023-24 के कार्यक्रमों हेतु अनुमानित बजट पेश किया गया और गत वर्ष के ये व्यय की पुष्टि की गई, नए सदस्यों को स्थायी सदस्यता का अनुमोदन किया गया,आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन, राम लीला के आयोजन आदि को लेकर विस्तार से वार्ता हुई।


    सभा में आम सहमति से अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव विनीत बिष्ट,, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, विशेष नामित सदस्य धीरज साह और भरत गोश्वामी को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। त्रिभुवन गिरी महाराज पुरवासी का सम्पादन करेंगे।
    इस बैठक में संस्था के रंगकर्मी एवं सदस्य त्रिभुवन गिरी, धरणीधर पांडे, शरद साह, ललित मोहन साह, प्रभात लाल साह गंगोला,दिनेश पांडे, अश्विनी तिवारी, चंचल तिवारी, मनोज वर्मा, सुबोध साह, विनीत बिष्ट, धीरज साह,,संजय साह, चंदन, भरत गोश्वामी, राजेश पांडे, वीरेंद्र सिंह, ललित मोहन तिवारी, विजय सिंह चौहान, चंदन कुमार, रोहित साह, कैलाश सिंह, दीवान कनवाल, मनोज लाल साह,अभय उप्रेती, कंचन तिवारी, शिबू नयाल, कंचन तिवारी,योगेश जोशी आदि के साथ कई सदस्य मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *