X

सोबन सिंह जीना परिसर में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण किया गया। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता लगी होने से केवल माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चन्द्र जोशी, कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र धामी, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल, कर्मचारी कल्याण समिति के सचिव जयवीर सिंह नेगी, डॉ कालीचरण, डॉ खगेन्द्र खोलिया, गणेश तिवारी, सुरेश पवार सहित 77 यूके एनसीसी बटालियन के समस्त कैडेट्स ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया। सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नारे लगाए गए। समिति द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

This post was published on 23/01/2025 7:27 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post