मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, नौ जुलाई को श्री रामलीला कमेटी कर्नाटकखोला में आयोजित किया जाएगा

60% प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा


अल्मोड़ा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम दिनांक 9 जुलाई 2023 रविवार को भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला लोअर माल रोड अल्मोड़ा के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

अभिभावकों को किया आमंत्रित

अल्मोड़ा के सम्मानित अभिभावकों से अपील है कि छात्रों के उत्साहवर्धक हेतु हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अपने पाल्यों को लेकर अपनी उपस्थिति देने की कृपा करें ताकि उन्हें सम्मानित कर उनके हौसलों को एक नई उड़ान दी जा सके।

इस सम्मान समारोह में वर्ष 2023 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 60% प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र / छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति ने कहा है कि जो भी विद्यार्थी इस सम्मान समारोह में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे दिनांक 7 जुलाई 2023 से पूर्व निम्नवत फोन नंम्बरों में सम्पर्क कर कार्यक्रम में उपस्थित हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।

सम्मान समारोह में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किये जाने हेतु सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नि:शुल्क है।इसका उद्देश्य केवल छात्रों के मनोबल को बनाये रखने के लिए आयोजित किये जाना है।
फोन नं.जिस पर रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा 6280696153। विदित हो कि श्री कर्नाटक के द्वारा लगातार विगत कई वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का सिलसिला चलता चला आ रहा है।

इस क्रम में उनके द्वारा अल्मोड़ा जिले में अभी तक लगभग चालीस हजार से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है।इसे लिए श्री कर्नाटक के द्वारा विद्यालयों में जाकर लगातार सम्मान समारोह भी आयोजित किये जा रहे हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago