X

मेरा एक सपना है…. सौरभ तिवारी की स्वरचित कविता

मेरा एक सपना है, अपने सपनो को पूरा करूँगा,

मेरा एक सपना है, अपने सपनो को पूरा करूंगा,

काम मांगने को जाता हूं, तो देखते है मेरे पैर को, मैं नाराज नही और नही नाराज रहूँगा, मेरा एक सपना है, अपने सपनो को पूरा करूंगा।

कोई कहता है, ये पिछले जन्म का पाप है, तो कोई कहता है, ये एक अभिशाप है, इन सब अल्फाजो को अपने सीने में दफ़न करूँगा, मेरा एक सपना है, अपने सपनो को पूरा करूँगा।।

मैं कोई तितली नही जो एक पंख टूट जाने पर उड़ ना पाऊँ, मैं भी एक इंसान हु, एक पैर से पूरी दुनिया घूम के दिखाऊंगा, मेरा एक सपना है, अपने सपनो को पूरा करूँगा।।।

व्हीलचेयर मेरा सहारा हुआ, तो क्या हुआ, मेरा दिल, मेरा ये दिल आप सबके नाम करके जाँऊगा, मेरा एक सपना है,अपने सपनो को पूरा करूँगा।।।।

सौरभ तिवारी, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा 9456183501

This post was published on 04/07/2023 4:17 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post