• Mon. Mar 30th, 2026

    बहुरंगी लाईटे लगाने वाले चालकों के विरुद्ध हो रही है कड़ी चालानी कार्यवाही

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में बहुरंगी लाईटे लगाकर अन्य वाहनों चालकों के लिये खतरा बन रहे वाहन चालकों के विरुद्ध हो रही है कड़ी चालानी कार्यवाही

    अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान के की 05 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही रंग-बिरंगी लाईटे मौके पर ही उतारी गई और दी सख्त हिदाय

    देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं।
    इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 18/09/2024 की रात्रि में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान बहुरंगी लाईट लगाकर सामने वाले वाहन चालकों के लिये खतरे का सबब बन रहे 05 वाहनों की रंग-बिरंगी लाईटों को उतरवाकर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी दोबारा इस तरह से बहुरंगी लाईटों का प्रयोग न करें।

    अपील-
    जनमानस से अपील है कि अपने वाहनों में बहुरंगी लाईटों का प्रयोग न करें, ऐसे लाईटों के प्रयोग से सामने से आ रहे वाहन चालकों के लिये खतरा उत्पन्न हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मानकों के विपरीत बहुरंगी लाईटों का प्रयोग न करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *