अल्मोड़ा: महिला अस्पताल में लंबे समय के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू Almora: Ultrasound service resumed after a long time in women’s hospital
अल्मोड़ा। पिछले काफ़ी समय से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए इधर उधर भटक रही गर्भवती महिलाओ को और नहीं भटकना होगा। दरअसल महिला अस्पताल में लंबे समय के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू हो गई है। जिसके चलते हवालबाग, कसारदेवी, शीतलाखेत, लगमड़ा, जैती, भैसियाछाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से 40 से अधिक महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचीं।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट को रानीखेत अस्पताल में अटैच किया गया था। अब उनका अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं देंगे, जिससे नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...