• Mon. Mar 30th, 2026

    चौघानपाटा में ट्रेड यूनियनों ने किया धरना प्रदर्शन, सरकारें कर रही किसानों मजदूरों आम जनता के हितों की अनदेखी

    आज दिनांक 16 2 2024 को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गांधी पार्क चौघानपाटा में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के द्वारा धरना प्रदर्शन का कार्य किया गया। ज्ञात हो कि संयुक्त ट्रेड यूनियन के लंबे संघर्ष के बावजूद भी मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार मजदूरों एवं किसानों को आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है जीवन यापन दुभर हो चुका है. इसलिए संयुक्त ट्रेड यूनियन ने निम्न मांगों के साथ रोष व्यक्त किया.

    1.ट्रेड युनियन एक्ट सहित चारों श्रम संहिता वापस को वापसकर श्रम कानूनों को प्रभावशाली बनाया जाए।

    1. इस्कीम वर्कर जिन पर काफी कार्यबोझ दिया गया है, उनका न्यूत्तम वेतन 26000 दिया जाए और उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय।

    (3) सार्वजक्ति संस्थानों का निजीकरण करना बन्द किया जाय व भोजन माताओं को निकालना बंद किया जाय।
    (4) आशा भोजन माता, आंगनबाड़ी को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय।
    5 पी.टी.सी (अंशकालीन चौकीदार) कर्मचारियों को निकालना किया जाय। उनको न्यून्तम वेतन देना सुनिश्चित किया जाय।

    (6) जल निगम मे 01.01.1989 में (नियमित) कर्मचारी चौकीदार से ही सेवानिवृत्त हो रहा है, भेदभाव छोड़कर (इंटरमीडिएट, बीए, एमए) योग्यता धारी का उच्च पदों में प्रमोशन किया जाय।
    7 पुरानी पेंशन बहाल की जाय और सामप्रदायिक सौहार्द कायम किया जाय।

    धरना प्रदर्शन में जल निमग, जल संस्थान, मजदूर यूनियन के जनपद अध्यक्ष दिनेश चन्द्र तिवारी, राजू बिष्ट, पीटीसी कर्मचारी’ शिवराज सिंह नेगी, जीवन सिंह, इन्दर सिंह, गिरीश, कुंवर सिंह, नामायण सिंह, कलादत्त, विजयलक्ष्मी, भगवती, नीमा जोशी, ममता मेर, जानकी देवी, पार्वती, गंगा, कमला, पूजा, ममता नरगिष, प्रेमा जड़ौत, शोभा जोशी, हेमा जोशी, सुनीता पांडे,राधा नेगी,पूनम तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *