अल्मोड़ा: शारीरिक परीक्षा के लिए आए अभियार्थियों को दिलाई गई मतदान की शपथ
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद के लिए पुलिस लाइन में आयोजित शारीरिक परीक्षा के लिए आए अभियार्थियों को आज जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रशांत कुमार ने मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान अनिवार्य मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के प्रति जागरूक करने को कहा गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष होकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा से मिली जानकारी अनुसार इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर समेत अन्य उपस्थित रहे।
This post was published on 29/02/2024 10:43 AM