• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वीपीडीओ, ग्राम पंचायतों में सचिव का काम किसी अन्य विभागों के कार्मिकों को देने का कर रहे विरोध

    Byswati tewari

    Jan 19, 2023 #Strike, #Vpdo

    ग्राम पंचायतों में सचिव का कार्य पंचायती राज या ग्राम विकास विभाग के कार्मिकों को दिए जाने के आदेश के विरोध में जिले भर में वीपीडीओ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन अल्मोड़ा ने मांग के निराकरण को शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग उठाई।

    मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी


          इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में वीपीडीओ संगठन ने पूर्व में भी शासन स्तर पर अपने पक्ष और बात को आपत्ति पत्र के माध्यम से दर्ज करवाया गया था। लेकिन आपत्ति पत्र का कोई संज्ञान नहीं लिये बिना ग्राम पंचायतों में सचिव का कार्य पंचायती राज या ग्राम विकास विभाग के कार्मिकों को दिए जाने के आदेश दे दिया गया। कहा कि जब तक उक्त आदेश को प्रदेश सरकार वापस नहीं ले लेती, तब तक वीपीडीओ संगठन के बैनर तले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिश्चितकान हड़ताल पर डटे रहेंगे।

    मौजूद रहें

    ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश सिंह बिष्ट, शीतल सिंह सत्यपाल, बलवीर सिंह, तनुज गोस्वामी, भास्कर जोशी, पियूष नेगी, त्रिभुवन भट्ट, महेश तिवारी, दीप चंद्र पांडे, प्रमोद कुमार, दिनेश लाल साह, नीलम ग्वाल, ममता मेहरा, अनीता रावत, हेमंत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बसंत कुमार पंत, मुकेश कुमार, गणेश बिष्ट आशीष आदि मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *