अल्मोड़ा: 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन :: Almora will be organized on May 10
अल्मोड़ा, 05 मई, 2025 (सू0वि0) – सिविल जज(सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में दिनॉंक 10 मई, 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर सभी विषयों से सम्बन्धित अधिक से अधिक वादों का निस्तारित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस अदालत में फौजदारी शमनीय मामले, 138 एन0आई0एक्ट0 (चैक बाउंस मामले), वैवाहिक वाद, श्रम विवादों से सम्बन्धित सभी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया व्यादेश, विर्निर्दिष्ट अनुपालन वाद, सुखाधिकार वाद आदि), सेवा सम्बन्धी मामले (वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति लाभों से सम्बन्धित), राजस्व वाद जो जिला न्यायालय में लम्बित हो, भूमि अधिग्रहरण से सम्बन्धित मामले (जो जिला न्यायालय में लम्बित हो), बिजली-पानी सम्बन्धी विवाद (अशमनीय को छोड़कर) निस्तारित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि न्यायालय में दायर न हुए चैक बाउंस के विवाद, बैंक वसूली सम्बन्धी प्रकरण एवं रूपयों के लेनदेन का विवाद, श्रम सम्बन्धी विवाद, बिजली, पानी, फोन के बिलों सम्बन्धी विवाद, भरण पोषण के विवाद एवं अन्य फौजदारी व दीवानी विवादों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निपटाया जा सकता है।
जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा