• Tue. Mar 31st, 2026

    APL तीरंदाजी प्रीमियर लीग 2 अक्टूबर से

    भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने बहुप्रतीक्षित आर्चरी प्रीमियर लीगके पहले सीजन की तारीखों और स्थल की घोषणा की। यह लीग 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इस मौके पर संघ ने लीग का लोगो भी लॉन्च किया, जो तीरंदाजी खेल की ऊर्जा, एकाग्रता और सटीकता का प्रतीक है।

    भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा, “हम इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। यह लीग न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। तारीखों का चयन खिलाड़ियों के शेड्यूल, उनके कार्यभार और दिल्ली के मौसम को ध्यान में रखकर किया गया है। इस लीग के जरिए हम विश्वस्तरीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध तीरंदाजी विरासत को भी प्रदर्शित करेंगे।”

    संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “नई दिल्ली में आर्चरी प्रीमियर लीग की मेजबानी हमारे लिए गर्व की बात है। इसका गतिशील प्रारूप और समावेशी दृष्टिकोण रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजी दोनों को अप्रत्याशित दृश्यता प्रदान करेगा। हम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का स्वागत करने को उत्साहित हैं और दर्शकों को एक रोमांचक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़ा अनुभव देने के लिए तैयार हैं।”

    इस टूर्नामेंट में पहली बार टीम-आधारित प्रारूप देखने को मिलेगा। इसमें कुल छह फ्रेंचाइजी होंगी, जिनमें 36 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय शीर्ष तीरंदाज शामिल होंगे। फ्रेंचाइजियों से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *