• Sun. Mar 29th, 2026

    धारानौला का यह एटीएम एक महीने से है खराब, लोग परेशान

    अल्मोड़ा। नगर के धारानौला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लंबे समय से खराब चल रहा है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। लोग रोजाना पैसे निकालने के लिए एटीएम तक आ रहे हैं लेकिन एटीएम में खराबी के चलते वह निराश होकर लौट रहे हैं। बैंक इसकी सुध नहीं ले रहा है।


    बता दें कि धारानौला शहर का मुख्य एरिया है। इस बाजार से रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक गुजरते हैं। लेकिन एटीएम की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    क्योंकि इस मार्केट में गिनती के कुछ एटीएम मौजूद हैं, उसमें भी टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगभग 1 महीने से अधिक समय से खराब चल रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों समेत बाहर से आने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार एटीएम को खराब हुए लगभग एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन बैंक ने इसकी अभी तक कोई सुध नहीं ली है।

    जिससे उन्हें पैसे निकालने के लिए आए दिन दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। दीपावली का त्यौहार नजदीक है, लोग ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी करने बाजार आ रहे हैं, लेकिन एटीएम खराब होने के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *