• Tue. Mar 17th, 2026

    हमलावर पकड़ा गया: जापान के पीएम पर पाइप बम से जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे



    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को पश्चिमी शहर वाकायामा में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। उन पर एक अज्ञात शख्स ने स्मोक बम से हमला कर दिया। हमलावर ने किशिदा पर एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी थी।
    हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीएम किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    कब हुआ ये हादसा

    प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा वाकायामा शहर में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन पर पाइप बम फेंक दिया। चौकन्ने सुरक्षाकर्मियों ने पाइप बम उन तक पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके ठीक बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस कारण सभा में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है।

    पुलिस ने जांच शुरू की
    स्थानीय मीडिया ने बताया कि वाकायामा में उस स्थान पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जहां किशिदा भाषण देने वाले थे।एक गवाह ने कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति को कुछ फेंकते हुए देखा, जिसके बाद धुआं निकल रहा था, जबकि दूसरे ने कहा कि उन्होंने एक बड़ा धमाका सुना। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी।
    सुरक्षाबलों ने दावा किया कि हमले में प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई है।

    नौ महीने पहले ही हुई थी पूर्व पीएम की हत्या

    फूमियो किशिदा पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के नौ महीने बाद ही हुआ है। पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जुलाई, 2022 में एक व्यक्ति ने घर में बनाई गई बंदूक से हमला कर दिया था। पूर्व पीएम की इस घटना में मौत हो गई थी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *