उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी,

रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (Defence Geoinformatics Research Establishment) ने उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया है। खबरों के मुताबिक DGRE चमोली में सबसे ज्यादा खतरा बताया है। ऐसे में प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। उत्तराखण्ड के साथ ही DGRE ने कुछ अन्य स्थानों को भी अलर्ट किया है। खबरों की मानें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उत्तराखंड के पांच जिलों को भी अलर्ट में शामिल किया गया है। खासतौर पर चमोली जिले में 3 हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने चमोली जिला प्रशासन को सतर्क करते हुए इससे संबंधित सभी एहतियात बरतने के लिए कहा है। हालांकि, इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले को भी अलर्ट में शामिल किया गया है। लेकिन इन जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर DGRE के अलर्ट जारी करने के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने चमोली के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है और इस संदर्भ में सभी तैयारियां को मुकम्मल रखने के लिए कहा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ऑरेंज अलर्ट 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र के लिए जारी हुआ है। ऐसे में सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। DGRE की चेतावनी के आधार पर विभिन्न संभावित क्षेत्रों में अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

39 minutes ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

14 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

20 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago