X

Uttarakhand Weather alert: प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather alert: प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

एक बार फिर से मौसम के करवट लेने के आसार है। पांच मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। जिसको लेकर कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 तारीख को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पांच मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि शुक्रवार 03 मई को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि कल 4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

जिसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित देहरादून के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश हो सकती है। राज्य के अधिकांश से इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी घटित हो सकती है।

This post was published on 03/05/2024 1:32 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post