BA छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली

अल्मोड़ा: नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब किराए के कमरे में रह रही 19 वर्षीय BA छात्रा संजना आर्य संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने शाम करीब 10:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम जब संजना का भाई लाइब्रेरी गया हुआ था, तब संजना कमरे में अकेली थी। भाई जब वापस लौटा तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक कुंडा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की या दरवाजे से झांकने पर देखा गया कि संजना का शव फंदे से लटका हुआ था।घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

 

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट   पहाड़ी बोली-भाषा के…

2 hours ago

Uttarakhand उपनलकर्मी की नियुक्ति वाले पदों पर बिना मंजूरी नहीं होगी भर्ती

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के तैनाती वाले पदों पर राज्य का कोई भी विभाग बिना सरकार…

8 hours ago

सीएम धामी के निर्देश इन घोषणाओं के शासनादेश होंगे जारी

सीएम धामी के निर्देश इन घोषणाओं के शासनादेश होंगे जारी .......

1 day ago

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल,बढ़ी 6 हजार से ज्यादा संख्या

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल,बढ़ी 6 हजार से ज्यादा संख्या......

2 days ago

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग....

2 days ago

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

2 days ago