Badrinath Dham: श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का हुआ ऐलान, जानिए
उत्तराखंडः चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में प्रातः 6 बजे खोले जाएंगे। आज बसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी के नरेंद्रनगर में स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित की गयी।
बसंत पंचमी को नरेंद्र नगर टिहरी में भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने की तिथि निकाली गई। नरेंद्रनगर राज दरबार में भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने से पहले विशेष पूजा की गई। राज पुरोहित के द्वारा ,टिहरी रियासत के अंतिम राज परिवार के महाराजा मनुजेंद्र शाह और भवानी पंवार की मौजूदगी में बसंत पंचमी के पर्व पर कपाट खोलने की रस्म शुरू की गई।
अलकनंदा नदी के बायीं तरफ बसे आदितीर्थ बद्रीनाथ धाम Badrinath Dham श्रद्धा व आस्था का अटूट केंद्र है। यह तीर्थ हिंदुओं के चार प्रमुख धामों में से एक है. यह पवित्र स्थल भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार नर एवं नारायण की तपोभूमि है। इस धाम के बारे में कहावत है कि-“जो जाए बद्री,वो न आए ओदरी”यानि जो व्यक्ति बद्रीनाथ के दर्शन कर लेता है उसे माता के गर्भ में दोबारा नहीं आना पड़ता। यानी कि प्राणी जन्म और मृत्यु के चक्र से छूट जाता है।
This post was published on 14/02/2024 7:40 AM