अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पूरा मामला
बीते 9 फरवरी 2023 को मोहित जोशी पुत्र प्रह्रलाद जोशी निवासी मल्ला दन्या थाना व जिला अल्मोड़ा के विरुद्ध उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना अल्मोड़ा में मारपीट व दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
17 अप्रैल को थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना मय हमराही पुलिस बल के उपरोक्त मामले की जांच हेतु आरोपी मोहित जोशी के निवास पर पहुंची तो मोहित जोशी जांच में सहयोग न करते हुए उनके साथ अभद्रता करने लगा, जिसे थानाध्यक्ष द्वारा काफी समझाया गया परन्तु मोहित जोशी उत्तेजित होकर अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी मोहित जोशी को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध महिला थाना अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त मोहित जोशी उम्र-38 वर्ष पुत्र प्रह्रलाद जोशी मल्ला दन्या का निवासी हैं।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना, ए0एस0आई0 नीमा मेर- महिला थाना, अल्मोड़ा, ए0एस0आई0 गीता आर्या- डायल 112 टीम शामिल रहें।
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....