• Wed. Feb 11th, 2026

सावधान! पेमेंट गेटवे हैक : 16,180 करोड़ की ठगी आई पकड़ में जांच जारी

हैक

वेब फास्ट न्यूज..

ठाणे। पेमेंट गेटवे कंपनी के खातों को हैक कर जालसाजों ने 16,180 करोड़ रुपये से अधिक रकम निकाल ली।

घोटाले का खुलासा ठाणे के पुलिस थाने में दर्ज 25 करोड़ रुपये निकाले जाने के मामले की जांच के दौरान हुआ। महाराष्ट्र के ठाणे में दर्जप्राथमिकी के अनुसार, अपराधियों ने लंबे समय में धीरे-धीरे रकम निकाली। अप्रैल, 2023 में पेमेंट गेटवे कंपनी का खाता हैक कर जालसाजों ने 25 करोड़ रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि अपराधियों ने कंपनी के अलग-अलग खातों से16, 180 करोड़ से भी ज्यादा रकम उड़ाई है। जांच के बाद ठाणे अपराध शाखा के अधिकारी की शिकायत पर नौपदा पुलिस थाने में संजय सिंह, अमोल अंदाले उर्फ अमन, केदार उर्फ समीर दीघे, जितेंद्र पांडे व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। पुलिस ने कंपनी का नाम भी सार्वजनिक नही किया है। आरोपी जितेंद्र कई बैंकों में रिलेशनशिप और सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर चुका हैं।

हजारों बैंक खाते प्रभावित होने की आशंका….इस ठगी में हजारों बैंक खातों के प्रभावित होने और रकम को अलग-अलग खातों में भेजे जाने की आशंका हैं पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर जांच के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *