• Sun. Mar 29th, 2026

    दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का कड़ा संदेश

    दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कड़ी कार्यवाही, साथ ही सम्पत्ति के विरूद्ध भी की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही

    क्षेत्र में माहौल खराब करने प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध भी होगी कठोर कार्यवाही

    दिनांक 04.02.2026 को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

    भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।

    इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर दिनांक 05.02.2026 को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार* किया गया। दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा *अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।

    एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए *आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। *क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    पुलिस टीम: वरि0उ0नि0 आसिफ खानम0उ0नि0 गुरविन्दर कौरउ0नि0 रमेश पन्तउ0नि0 मनोज अधिकारी हे0कानि0 लालबाबूकानि0 हरीश सिंह कानि0 भुवन कापडी

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *