बारिश का बड़ा अलर्ट! अल्मोड़ा जिले में अगले दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवर डरा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इधर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए हुए अल्मोड़ा जिले में दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2025 एवं 14 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड राज्य में कुमाँऊ क्षेत्र के जनपदों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर तथा ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है, मौसम पुर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाये यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानो) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 02 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुये दिनांक 13 एवं 14 अगस्त 2025 को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

