• Sat. Mar 28th, 2026

    Big breaking: कारागार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप

    हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। फरार हुआ कैदी पंकज रुड़की रुड़की और राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।


    जानकारी के मुताबिक जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण सामग्री में वहां सीढियां भी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सीढियां लगाई और दोनों कैदी फरार हो गए। दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वो छुट्टी पर थे। जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने सीढियां उठाया और जेल से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और किसकी लापरवाही है इसकी जांच चल रही है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *