• Fri. Feb 20th, 2026

    बिग ब्रेकिंग…रुद्रपुर में जहरीली गैस से 32 लोग बेहोश.

    Latest news webfastnews

    रुद्रपुर में जहरीली गैस के कारण एसडीएम,सीओ, एसडीआरएफ सहित 32 लोग बेहोश. जिनमें से 10 आईसीयू में भर्ती.उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गए जहरीली गैस का रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में चारो ओर हड़कंप मचा हुआ है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *