• Tue. Mar 31st, 2026

    अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, कई मार्गों पर वन-वे लागू

    Traffic police

    Traffic police अल्मोड़ा में ग्रीष्मकालीन भीड़ और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं। नए आदेश के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है।

     

    👉 माल रोड पर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

     

    👉 एलआर शाह रोड पर शिखर से एनटीडी की ओर चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक वन-वे लागू रहेगा।

     

    👉 लिंक रोड/टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौहानपाटा और करबला की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चारपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

     

    👉 खास बात यह है कि रविवार को माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।प्रशासन ने यह आदेश 31 मार्च 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी किया है और सभी संबंधित विभागों को सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *