• Sun. Mar 22nd, 2026

    SIT पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम को बताया लंगोटिया यार

    SIT पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम को बताया लंगोटिया यार

     

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आज देहरादून से पुलिस टीम हरिद्वार लेकर पहुंची, जहां गठित एसआईटी ने उनसे करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने आकर कहा कि एसआईटी ने उनसे जो भी सवाल किए,उनके सभी जवाब उन्होंने पूरी स्पष्टता के साथ दिए हैं और उनके पास मौजूद हर जानकारी जांच टीम के साथ साझा की गई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले को लेकर उर्मिला ने बताया कि संबंधित ऑडियो और उससे जुड़ी पूरी जानकारी भी एसआईटी को सौंप दी गई है।

     

    अन्य सबूतों के सवाल पर उर्मिला ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं और कई जानकारियां उन्हीं के पास होंगी।

     

    अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उर्मिला ने कहा कि वह खुद अंकिता के परिवार से मिलने जाएंगी और इस लड़ाई में वह पूरे देश के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं।

     

    वहीं स्वामी दर्शन भारती को लेकर उर्मिला ने स्पष्ट किया कि वह देहरादून तक उनके साथ जरूर आई थीं, लेकिन स्वामी ने जांच में क्या बयान दिया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस और एसआईटी की जांच फिलहाल जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *