चंपावत जिले के टनकपुर में टैक्सी परमिट बाईक यूनियन का विधिवत गठन किया गया। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित बाइकर्स की बैठक में सौ से भी अधिक लोग मौजूद रहे। कमर्शियल बाइक यूनियन बैठक में सर्व सम्मति से बाईक यूनियन का गठन किया गया। जिसमे सर्व सहमति से मनोज कुमार अध्यक्ष, भूरा अंसारी उपाध्यक्ष, अश्वनी विष्ट महासचिव, प्रकाश कश्यप कोषाध्यक्ष के अलावा रोहित कश्यप, शोएब अहमद, विक्रम राय और सुनील को सचिव का दायित्व सौपा गया हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा सभी बाइकर्स जिन्होंने परमिट लिया हैं, वो दिन रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इनके हितो को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और इनका उत्पीड़न किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कर्णप्रयाग - आल इण्डिया लॉयर्स यूनियन का प्रथम राज्य सम्मेलन दिनांक 8 व 9 अक्टूबर को कर्णप्रयाग में संपन्न हुआ। जिसमें अल्मोड़ा के 4 अधिवक्ताओं सुनीता पांडे, योगेश कुमार, आर पी जोशी तथा दिनेश पांडे ने शिरकत की। सम्मेलन में खराब मौसम के बावजूद अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, गोपेश्ववर, रुद्रप्रयाग,…
एनयूजे उत्तराखण्ड पौड़ी में जसपाल नेगी जिलाध्यक्ष एवं रत्नमणी भट्ट बने महासचिव सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। जनपद के पत्रकारों की यहाँ आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) की जनपद पौड़ी गढ़वाल कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न…
हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑल जर्नलिस्टस एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण…