अजब गजब! मनपसंद गाना डीजे पर नहीं बजाया तो बाराती हो गए गुस्सा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

बच्चें अगर डीजे पर किसी गाने पर नाचने की ज़िद कर तो सामान्य लगता है लेकिन यहाँ अच्छे ख़ासे समझदार लगने वाले लोग डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर भीड़ जाए तो मामला अजब गजब बन जाता है। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक अजब मामला सामने आया है। दरअसल एक शादी समारोह में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हंगामा हो गया। घराती और बाराती नोकझोंक के बाद भिड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार बारात जैसे ही दुल्हन के दरवाजे पहुंची तो बारात पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध जताया की डीजे वाला दूल्हे के पक्ष वालों के मन मुताबिक गाना नहीं बजा रहा है, जिसको लेकर विवाद हो गया और बरातियों  के मनपसंद गाना ना बजाने पर बाराती पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में डीजे वाले और दुल्हन के भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग ही लौट गई।

नेक न देने पर भी खफ़ा हो गए थे बाराती

बता दें कि मामला मऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरौंधा गांव का है। जहां शिवलाल नाम के व्यक्ति के बेटी की शादी रैपुरा गांव के निवासी शिव कुमार के बेटे अजय कुमार से होनी थी। बारात के द्वारचार का नेग चल रहा था कि तभी  दूल्हे पक्ष के लोगों ने डीजे में अपने मनपसंद का गाना बजाने को लेकर डीजे वाले से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। दुल्हन के भाई डीजे वालों को बचाने के लिए आए तो बाराती पक्ष के लोगों ने दुल्हन के भाइयों के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं मारपीट और बारातियों की गुंडई से परेशान होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई और पीड़ित दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने बेटी की शादी अजय के साथ तय की थी जो उन्होंने सीमित दहेज देने की बात कही थी लेकिन, दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बारात के दिन द्वारचार पर 21 हजार का नेक मांगा जा रहा था जिस पर उनके ना देने पर दूल्हे पक्ष के लोग खफा हो गए और बहाना बनाकर कहीं खाने की कमी निकालने लगे तो कहीं लड़की पक्ष के लोगों से गाने के नाम पर  उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लग लग गए। वहीं क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल का कहना है कि इस मामले में बारातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago