X

उत्तराखंड: प्रदेश के तीन सरकारी अस्पतालों को केंद्र से मिला NQAS लक्ष्य अवॉर्ड

प्रदेश के तीन नए चिकित्सा इकाइयों को भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) और लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इसमें नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, चंपावत स्थित जिला चिकित्सालय और हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की को एनक्यूएएस और लक्ष्य पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित किया गया है।

इस पर स्वास्थ्य सचिव एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ आर राजेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी की सराहाना करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हीं की मेहनत का परिणाम है। यह प्रथम बार है कि स्वास्थ्य विभाग की पहाड़ी चिकित्सा इकाइयों को भी प्रतिष्ठित एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमारा द्वारा बताया गया कि जनपद नैनीताल के बी.डी. पांडे अस्पताल के 6 विभागों जिसमें ब्लड बैंक, इनपेंशट विभाग (आईपीडी), सामान्य प्रशासन एवं लैब को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम एवं मेटरनेल ऑपरेशन थियेटर को लक्ष्य पुरस्कार मिला है। वहीं जनपद चंपावत के जिला अस्पताल के 6 विभाग जिसमें ओपीडी, ब्लड बैंक, मेटरनेटी वार्ड, फार्मेसी, एवं सामान्य प्रशासन को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम को लक्ष्य पुरस्कार मिला। जनपद हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की के 7 विभागों जिसमें सामान्य प्रशासन, जनरल ओ.टी., ब्लड बैंक, मैटरनिटी वार्ड एवं प्रयोगशाला को एन.क्यू.ए.एस. एवं लेबर रूम व मैटरनिटी ओ.टी. को लक्ष्य पुरस्कार मिला है।

एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार एनएचएम प्रभारी अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस डॉ मुकेश रॉय एवं उनकी टीम डॉ अपूर्वा मेहर नयाल कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस, डॉ प्रियांशी श्रीवास्तव कंसल्टेंट, दीपक कंडवाल जिला कंसल्टेंट नैनीताल, प्रदीप जिला कंसल्टेंट चंपावत द्वारा भारत सरकार कि ओर से प्राप्त किया गया।

This post was published on 29/06/2023 2:29 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post