दुनिया के पहले रोबोट वकील पर केस दर्ज, मुकदमा भी चलेगा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रोबोट वकील को अमेरिकी कोर्ट में बहस के लिए तैयार किया गया था, लेकिन यह खुद कानूनी पचड़े में फंस गया है। दुनिया के इस पहले रोबोट वकील पर बिना लाइसेंस लॉ प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। अब रोबोट पर मुकदमा चलाने की तैयारी है।

बिना लाइसेंस के कानून की प्रैक्टिस करने का लगा आरोप

एआई आधारित तकनीक से बने रोबोट को स्टार्टअप डूनॉटपे ने बनाया| वहीं शिकागो की लॉ फर्म एडल्सन ने पिछले महीने मुकदमा किया।

ओवर स्पीडिंग के मामले देखता था

रोबोट वकील को अमेरिका के स्टार्टअप इनॉटपे ने बनाया है। जनवरी में उसने रोबोट वकील लॉन्च किया था। यह रोबोट ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देता है। कंपनी ने कहा था कि यह कानून कोड और भाषा का मिलाजुला स्वरूप है। रोबोट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लॉ फर्म ने की आपत्ति

शिकागो बेस्ड लॉ फर्म एडल्सन ने एआई तकनीक पर आधारित रोबोट पर मुकदमा दायर किया है। फर्म का कहना है कि रोबोट वकील के पास कानून की डिग्री नहीं है। हकीकत में डूनॉटपे एक रोबोट है। वह वकील या कानूनी फर्म नहीं है। वहीं इस रोबोट को कोई सुपरवाइज भी नहीं करता है।

सीईओ ने ट्वीट करके खुद दी जानकारी

डूनॉटपे के संस्थापक और सीईओ जोशुआ ब्राउनर ने ट्विटर पर मुकदमे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, बुरी खबर है। अमेरिका के अमीर लॉ फर्म संचालक स्टार्टअप डूनॉटपे पर मुकदमा कर रहे हैं। मिस्टर एडल्सन, एआई प्रोडक्ट को समाप्त करने के लिए अदालती आदेश की मांग कर रहे हैं।

वेब फास्ट न्यूज

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago