• Mon. Mar 30th, 2026

    सावधान : छात्र के स्कूल बैग में निकला तमंचा जानिए क्यों उठा लिया इतना खतरनाक कदम

    ByD S Sijwali

    Nov 5, 2022

    हरिद्वार – विद्यालय में छात्रों लड़ाई-झगड़ा तो आम सा लगता हैं लेकिन इस उम्र में कुछ बच्चे खतरनाक कदम भी उठाने लगे हैं.स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचे दसवीं के छात्र के बारे में जब उत्तराखंड के स्कूल के लोगों को पता लगा तो सभी उसका इरादा जानकर सहम गए. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका हैं . हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित नवोदय विद्यालय से ऐसा ही एक मामला सामने आया . इस विद्यालय में दसवीं क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र अपने सीनियर 12 वीं क्लास के छात्र को मारने के इरादे से स्कूल में तमंचा और कारतूस लेकर पहुंच गया. समय रहते दूसरे छात्रों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने प्रिंसिपल को मामले की जानकारी दी. छात्र के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

    पैसे इकट्ठे कर खरीदा तमंचा
    दरअसल हरिद्वार जिले के मंगलोर क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टियों से पहले छात्र की 12वीं क्लास के एक छात्र से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए छात्र ने दीपावली की छुट्टियों में तमंचा खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा किए और फिर देसी तमंचे के साथ कुछ कारतूस भी खरीदे. शुक्रवार को नवोदय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल पहुंचे छात्र ने कुछ छात्रों को तमंचा लाने और अपने इरादे के बारे में बताया. यह सब जानकर छात्र सहम गए और उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी. देर न करते हुए प्रिंसिपल ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को मामले से अवगत कराया. दसवीं के छात्र के खतरनाक इरादे से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.

    इस मामल में सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जल्दी ही उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा. 10 वीं के छात्र के इस खौफनाक कदम से स्कूल प्रबंधन भी सकते में है.

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *