अल्मोडा- उत्तराखंड में शनिवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटके महसूस होते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इधर अभी अभी ठीक 8 बजे हल्द्वानी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।अल्मोड़ा में एक बार फिर से साम 7:58 में आए भूकंप के तगड़े झटके लोग दहशत में लोग घरों को छोड़कर बाहर की ओर भागे एक हफ्ते में दो बार भूकंप आने से लोग काफी दहशत में है लोग अब घरों के अंदर जाने से भी डर रहे हैं भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 5.1 मापी गई है लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
