• Tue. Mar 24th, 2026

    अल्मोड़ा: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस बल अलर्ट मोड में

    परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग

    SSP अल्मोड़ा के निर्देशन में संघ लोक सेवा आयोग के अधीन आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती

    रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज 6 अगस्त ( रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग के अधीन आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    उक्त परीक्षा प्रातः समय-10.00 बजे से 12.00 बजे तक व अपराहन समय – 14.00 बजे से 17.00 बजे तक दो पालियों में आयोजित हो रही है

    परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। 

    SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

    1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

    2- नोडल अधिकारी CO अल्मोड़ा विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ/गाइड कर रहे हैं।

    1. परीक्षा के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
    2. जनपद एलआईयू लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
    3. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
    4. परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
    5. परीक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *